Google Analytics —— Meta Pixel

देश में कोई तानाशाह है तो वो तानाशाह ममता बनर्जी: भारतीय जनता पार्टी

BJP on Mamta Government: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर देश में कोई तानाशाह है तो वो तानाशाह ममता बनर्जी हैं। सच सामने आना चाहिए, जांच एजेंसी CBI को ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर का पॉलीग्राफ टेस्ट करना चाहिए। सच को दबाया नहीं जा सकता और सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक ये लोग अपने पदों पर हैं और छात्रों को कुचल रहे हैं, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा जैसा कि आज उठाया गया है। 

यह भी पढ़ें:- कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान 100 से ज्यादा स्टूडेंट घायल, BJP अध्यक्ष नड्डा ने ममता सरकार पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता से पुलिस की बर्बरता की तस्वीरों ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों को महत्व देने वाले हर व्यक्ति को नाराज कर दिया है। दीदी के पश्चिम बंगाल में बलात्कारियों और अपराधियों की मदद करना मूल्यवान है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए बोलना अपराध है। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रेप और हत्या के मामले को लेकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। (BJP on Mamta Government)

 

केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने कहा कि शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह की हिंसा की। उन्होंने कहा कि हमने इस संवैधानिक आंदोलन को कुचलने के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कल 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। जनता से हमारी अपील है कि वे इस हड़ताल में शामिल हों। हमारी मांग है कि छात्रों को छोड़ दिया जाए। वहीं भाजपा के पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वान करने पर TMC नेता कुणाल घोष ने तंज कसा है। घोष ने कहा कि जांच CBI के हाथ में है, मामला सुप्रीम कोर्ट के अंदर है, लेकिन कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने गोली नहीं चलाई। पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए कम से कम कार्रवाई की गई है। (BJP on Mamta Government)

कुणाल घोष ने कहा कि बलात्कार और हत्या बहुत बड़ा अपराध है, लेकिन यही स्थिति पूरे देश की है। हालांकि कहीं भी किसी कांग्रेस या भाजपा नेता ने इस्तीफा नहीं दिया। भाजपा ने कल भारत बंद का आह्वान किया है, जो पूरी तरह से फ्लॉप होगा। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अत्यधिक व्यवस्था क्यों की गई है? विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंध लगाए गए। विपक्ष और सत्तारूढ़ दल को एक साथ बैठकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हो नहीं तो सिर्फ सियासत होगी और कुछ नहीं। (BJP on Mamta Government)

Back to top button
error: Content is protected !!