Google Analytics —— Meta Pixel

राजा मोरध्वज की कहानी पर बनी सुआ गीत, गीत के माध्यम से होगी दानशीलता की कहानी की प्रस्तुति

भुवनेश्वर साहू संवाददाता अनमोल न्यूज24 आरंग

रायपुर जिले के आरंग नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला फाउंडेशन ने महादानी राजा मोरध्वज की महिमा पर आधारित सुआ गीत का निर्माण किये है। जिसे सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक यह गीत पहुंच सके।

यह भी पढ़े :- महादेव एप पर CM बघेल का पलटवार, कहा- वीडियो के पीछे कौन है जनता सब समझ रही हैa

गीत की रचना फांऊडेशन के सदस्यो के अनुरोध पर अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार डाक्टर कृष्ण कुमार पाटिल ने किये है। वही स्वर आरंग की कुमारी जया देवांगन ने दी है।

वहीं फांऊडेशन के सदस्यों का कहना है सुआ गीत के माध्यम से बालिकाएं व महिलाएं घर घर, गली मोहल्ले में इस सुआ गीत को गाकर नृत्य करेंगी। जिससे अधिक से अधिक राजा मोरध्वज की दानशीलता की कहानी को लोग जानने समझने लगेंगे।वहीं फांऊडेशन के सदस्यों ने जनमानस से इस गीत को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने आग्रह किये है।

Back to top button
error: Content is protected !!