Google Analytics —— Meta Pixel

शादी का झांसा देकर 8 साल बड़ी सब इंजीनियर से दुष्कर्म, धोखेबाज सहायक पोस्टमास्टर गिरफ्तार

Sub Engineer Woman Raped: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सहायक पोस्टमास्टर ने शादी का झांसा देकर एक सब इंजीनियर का 6 महीने तक शारीरिक शोषण किया। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले में पदस्थ बिहार के रहने वाले 27 साल के सहायक पोस्टमास्टर सौरभ कुमार की पहचान 2024 में 35 साल की महिला सब इंजीनियर से हुई थी। उम्र में 8 साल छोटे आरोपी ने मीठी बातें कर धीरे-धीरे महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

यह भी पढ़ें:- अंबिकापुर में गर्भवती का एक ही दिन में दो बार ऑपरेशन, एम्स में नहीं मिला बेड, अंबिकापुर वापस ले जाने के दौरान मौत

जनवरी 2025 में जब युवती छुट्टी पर जशपुर आई तो आरोपी ने उसे अपने किराए के कमरे में बुलाया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जून 2025 तक जब भी युवती जशपुर आती, आरोपी शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी की बात परिवार से करने के लिए कहा तो आरोपी ने शर्त रख दी कि नौकरी छोड़ोगी, तभी शादी करूंगा। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी। कुछ समय आरोपी ने उसे अपने साथ रखा, लेकिन बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज और बदसलूकी भी की।

अपमान और धोखे से आहत युवती ने तुमला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तुमला पुलिस ने सौरभ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार शादी का झांसा देकर शोषण के मामलों में देशभर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में क्राइम अगेंस्ट वीमेन की कैटेगरी में हर साल हजारों मामले दर्ज होते हैं। कई मामलों में अपराधी पीड़िता की आर्थिक, सामाजिक या भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाते हैं। (Sub Engineer Woman Raped)

Back to top button
error: Content is protected !!