Suicide in Jashpur : बहन को वीडियो कॉल कर भाई ने लगाई फांसी
Suicide in Jashpur : जशपुर जिले के पत्थलगांव में पांच भाइयों के इकलौते भाई ने खुदकुशी (suicide in Jashpur) कर ली. खुदकुशी का तरीका भी रोंगटे खड़े करने वाला था. मृतक ने पहले अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और बहन से वीडियो कॉलिंग के दौरान ही फांसी का फंदा तैयार कर पंखे से झूल गया. बहन वीडियो कॉलिंग के दौरान भाई को रोकती रह गई. लेकिन भाई ने आत्महत्या कर ली.
पत्थलगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिलाईटांगर वार्ड में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे 25 साल के रिजवान खान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी के पहले वह अपने पिता सहित परिवार के सदस्यों को रायपुर जाने के लिए बस स्टैंड भी गया था. उन्हें छोड़कर वह घर पहुंचा और उसके बाद खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें : Rajimdham: राजिम का नामकरण कैसे हुआ, क्या हैं इसका ऐतिहासिक महत्व, पढ़ें यह पूरा लेख
खुदकुशी से पहले रिजवान ने रात 11 बजे अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और अपनी खुदकुशी की जानकारी दी. बहन ने रोते हुए ऐसा ना करने की मिन्नत की. लेकिन रिजवान ने अपने बहन की आंखों के सामने ही फांसी लगा ली. घटना के बाद बहन ने घर के आस-पास के लोगों को फोन किया. पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुसे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
ये भी पढ़ें-Trains Cancelled List : आज से 7 दिनों तक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द
पुलिस ने बताया कि घर के सभी सदस्य किसी काम से रायपुर जा रहे थे. इसी बीच रायगढ़ पहुंचे ही थे कि बेटे की खुदकुशी की खबर मिली. जिसके बाद सभी वापस लौट आए. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



