Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, पढ़ें पूरी खबर

Sukma Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला कर दिया। हालांकि जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल अब तक गोलीबारी में किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन जवानों को नक्सलियों के कोर इलाके में सर्चिंग के लिए भेजा गया था। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। 

यह भी पढ़ें:- BJP ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का निकाला तोड़, ‘विपक्ष’ शब्द का करेगी इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटेकेड़वाल के जंगल में हार्डकोर नक्सली राजू और मासा मौजूद हैं, जिसके आधार पर जवानों की एक टीम को मौके के लिए भेजा गया था। वहीं शनिवार की सुबह जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसी बीच फोर्स ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 1 घंटे तक गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया। (Sukma Naxalite Encounter)

नक्सली राजू और मासा को पकड़ने पहुंची थी टीम

पुलिस अफसरों का कहना है कि जवान जब लौटेंगे तो इसके बाद ही सभी जानकारी दी जा सकेगी। बता दें कि नक्सली राजू वर्तमान में नक्सलियों का डिविजनल कमेटी मेंबर है। साथ ही नक्सली मासा किस्टाराम एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 8 का इंचार्ज है। दोनों नक्सलियों पर लाखों रुपए का इनाम भी घोषित है। इनके साथ करीब 30 से 35 हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी हमेशा रहती है। ऐसा बताया जाता है कि अगर ये दोनों नक्सली सरेंडर कर दें या फिर मुठभेड़ के दौरान ये दोनों नक्सली मारे जाते हैं तो इलाका थोड़ा शांत होगा। यही वजह है कि दोनों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही जवान सर्चिंग के लिए निकल पड़े थे। (Sukma Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!