Google Analytics —— Meta Pixel

रॉवा हाई स्कूल में समर कैंप का आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

समर कैंप कोचिंग क्लास हाई स्कूल रॉवा में परिक्षेत्र साहू संघ तेलीनसत्ती,भानपुरी के मार्गदर्शन में व बगौद परिक्षेत्र साहू संघ द्वारा आयोजित कैरियर गाइडेंस प्रोगाम ग्राम बगौद में सर्व समाज के लिए संचालित ९वी,१०वी,११वी,१२वी के विद्यार्थियों बीच जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू जी उपस्थित होकर कहा कि शिक्षा का उद्देश्य आपको अपनी क्षमता तक पहुँचने में मदद करेंगे यह सुनिश्चित करने के लिए शैक्षिक लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है।

यह निर्धारित करना है कि आपको क्या सीखना चाहिए और अपने उद्देश्यों को कैसे पूरा करना चाहिए,आपके शैक्षिक लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए आधार तैयार करे और इस तरह के मार्गदर्शन कार्यक्रम से आप सभी को में मदद मिलेगी और शैक्षणिक सफलता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अध्ययन की अच्छी आदतें अपनाना है।अध्ययन की अच्छी आदतें विकसित करने और बनाए रखने से आपको अपनी क्षमता, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तोरण साहू,तहसील अध्यक्ष गोपाल साहू,जिला संगठन मंत्री केशव साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष नंदकुमार साहू,रिखीराम साहू, सरक्षक प्रफुल साहू, लालचंद साहू,हीरा साहू,गोवर्धन साहू, नीलकंठ साहू, धनुष साहू, देहूती साहू,सरपंच गोपालन पटेल,परिक्षेत्र पदाधिकारी गण,ग्रामीण पदाधिकारी गण एवं मोटीवेटर स्पिकर डीके साहू सहित अलग अलग विषय विशेषज्ञ गुरुजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!