Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के चलते समर कैंप स्थगित, पढ़ें पूरी खबर

Summer Camp Postponed: छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने समर कैंप को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने इसे लेकर कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने प्रदेश में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही सरकार : डिप्टी सीएम

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ ने भी जिला प्रशासन से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में चल रहे समर कैंप को स्थगित करने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने पहले 15 मई से सभी सरकारी स्कूलों में समर कैंप का आयोजन करने के निर्देश दिए थे। रायपुर के सरकारी स्कूलों में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 तक समर कैंप का आयोजित किया जा रहा था। हालांकि नौतपा के चलते बच्चों की संख्या घट गई थी। (Summer Camp Postponed)

लू से इस तरह करें बचाव

लू से बचाव के लिए मुख्य लक्षण जैसे सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होने पर जरूर इलाज कराएं। तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान ज्यादा होने के बावजूद पसीने का ना आना, ज्यादा प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना लू लगने का प्रमुख कारण है, जिनके लक्षण दिखाई देने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में इसका इलाज अवश्य कराएं। तेज धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतः नमक की कमी होता है। लू से बचाव के निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए। अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जावे, धूप में निकलने से पहले सर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। (Summer Camp Postponed)

Back to top button
error: Content is protected !!