Surajpur Double Murder Case : हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू झारखंड से गिरफ्तार

Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है, बताया जा रहा है की आरोपी कुलदीप साहू बस से झारखण्ड जा रहा था, इस बात की जानकारी बलरामपुर SP ने दी है।
यह भी पढ़े :- Surajpur Double Murder Case: आरोपी कुलदीप साहू पर ईनाम की घोषणा, पड़कने वालों को 50 हजार और एनकाउंटर पर एक लाख
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कुलदीप साहू ने धारदार हथियार से प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या ( Surajpur Double Murder Case) कर दी। वहीं, एक अन्य आरक्षक पर खौलता तेल फेंक दिया। इस घटना के बाद जिले में तनाव फैल गया है। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आगजनी कर दी है।
हालांकि बताया जा रहा है कि आगजनी के पहले ही आरोपी के परिजन कहीं निकल गए थे। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ( Surajpur Double Murder Case)
हत्या के पीछे आपसी रंजिश या आर्थिक विवाद की आशंका
पुलिस के अनुसार, इस दोहरे हत्या कांड के पीछे आपसी रंजिश या आर्थिक विवाद हो सकता है। मामले की तहकीकात जारी है और साइबर सेल की टीम आरोपी के कॉल डिटेल्स और डिजिटल ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।
साइबर सेल में रखा गया है आरोपी
फिलहाल आरोपी को बलरामपुर के साइबर सेल में रखा गया है। पुलिस की एक विशेष टीम उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि और गहराई से पूछताछ की जा सके और हत्या के पीछे के साजिशकर्ताओं का भी पर्दाफाश किया जा सके।



