पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्रकार को SIT ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार

Mukesh Chandrakar Murder Case : पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुरेश चन्द्रकार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। SIT ने यह गिरफ्तारी रविवार देर रात की। पुलिस इससे पहले सुरेश के दो भाइयों, रितेश और दिनेश चन्द्रकार और एक मजदूर को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी 6 जनवरी 2025 को हुई। सुरेश को पकड़ने के लिए SIT की टीम शनिवार को हैदराबाद गई थी।
यह भी पढ़े :- आप-दा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पूछताछ कर रही पुलिस
गिरफ्तारी रविवार देर रात को हुई। पुलिस की सुरेश से पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़े :- CM साय ने अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश समेत कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
2 दिन पहले भी 3 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
शनिवार (4 जरवरी) को सुरेश चन्द्रकार के भाई रितेश चन्द्रकार, सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके और दिनेश चन्द्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी दिन पुलिस ने मामले की आगे की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया था। 33 वर्षीय मुकेश चन्द्रकार जो 1 जनवरी को लापता हो गए थे। उनका शव 3 जनवरी को चट्टन पारा इलाके में ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के परिसर में एक नए बंद किए गए सेप्टिक टैंक में मिला था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के सिर, पीठ, पेट और छाती पर कई जगह कठोर और कुंद वस्तुओं से वार किए जाने के निशान थे। (Mukesh Chandrakar Murder Case)
सुरेश चन्द्रकार वारदात के बाद से फरार था। आरोपी को रविवार देर रात एसआईटी ने हैदराबाद से हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जारी है। (Mukesh Chandrakar Murder Case)



