Surya Grahan 2022 : शुरू हो चूका है सूतक काल, जानिए किस समय लगेगा सूर्य को ग्रहण

Surya Grahan 2022 : आज 25 अक्टूबर को इस बार सर्यूग्रहण (Surya Grahan 2022) लग रहा है। सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022) का सूतक 24 व 25 की रात 2:30 बजे शुरू हो चुका है। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) के सूतक काल में कई कामों को करने की मनाही है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान किसी प्रकार की पूजा नहीं होती है। मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं।

भारत में कितने बजे होगा Surya Grahan 2022

दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। भारत में सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम को 4 बजकर 22 मिनट से होगी और सूर्य ग्रहण समाप्त 5 बजकर 42 मिनट पर होगा। सूर्य ग्रहण की समय अवधि 1 घंटे 19 मिनट की होगी।

यह भी पढ़ें : Kantara Film : रिषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा अब विदेश में मचएगी धूम, इस देश में होगी रिलीज

Surya Grahan 2022 : भारत में कहां-कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण

देश के खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आसानी के साथ देखा जा सकेगा।जबकि पूर्वी भागों में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि यहां पर सूर्यास्त जल्दी हो जाएगा। भारत में ग्रहण की शुरुआत शाम के 4 बजे के बाद ही होगी।

देश में दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। देश के इन हिस्सों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल में कुछ समय के लिए सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। देश के इन हिस्सों जैसे असम,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।

25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। फिर 08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और पश्चिमी एशिया, ऐशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर में भी दिखेगा।

1300 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग

इस वर्ष दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण का योग और ग्रहों का योग 1300 सालों बाद बना रहा है। ग्रहण के समय चार ग्रह खुद की राशि में मौजूद रहेंगे। जिसमें बुध,गुरु, शनि और शुक्र सभी चारों ग्रह अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि मकर राशि में, गुरु अपनी मीन राशि में,बुध कन्या राशि में और शुक्र तुला राशि में रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Snowfall in Gulmarg : धरती के जन्नत गुलमर्ग में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में बढ़ा उत्साह

Surya Grahan 2022 : सूतक काल कब से होगा शुरू

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। धार्मिक नजरिए से सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक में पूजा-पाठ और शुभ काम वर्जित होते हैं। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण शाम चार बजे के आसपास शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है। यह ग्रहण करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button