हिंदी दिवस पर सुषमा प्रेम पटेल को मिला “हिंदी काव्य रत्न” सम्मान
रायपुर / छत्तीसगढ़ (Hindi Diwas 2024) : कवयित्री श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में “हिंदी काव्य रत्न” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
यह सम्मान नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदान किया गया, जिसमें नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा, और तंजानिया के 6742 प्रतिभागियों में से 675 उत्कृष्ट कवियों का चयन किया गया।
यह भी पढ़े :- Global Renewable Energy : मुख्यमंत्री साय ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो में हुए शामिल
श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल, जो रायपुर की एक ख्यातिप्राप्त कवयित्री हैं, को साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पहले भी 500 से अधिक ऑनलाइन और ऑफलाइन सम्मानों से नवाजा जा चुका है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने उनकी रचनाओं की सराहना करते हुए कहा, “सुषमा पटेल जी की कविताएं जीवंत होती हैं और उनकी शब्द चयन की क्षमता अद्वितीय है। ऐसे साहित्यकार ही समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। (Hindi Diwas 2024)
संस्था की सचिव चरना कौर ने इस अवसर पर कहा, “हिंदी अब केवल एक देश की भाषा नहीं, बल्कि विश्व भाषा बन चुकी है, और हमें अपनी भाषा, साहित्य, कला, और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। यह सम्मान न केवल सुषमा प्रेम पटेल के लिए, बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। (Hindi Diwas 2024)



