कर्नाटक के 24 विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, सामने आए सभी नाम

Swearing in Karnataka News: कर्नाटक में आज यानी 27 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और अन्य नेताओं ने नाम तय कर लिए हैं। वहीं शनिवार को ही मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा किया जा सकता है। 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई थी।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी को मिलेगा नया पासपोर्ट, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी इजाजत

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगोडा, एन चेलुवरयास्वामी, के वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, एस दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रमप्पा बलप्पा, एस मलिकार्जुन, शिवराज संगप्पा, रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, आर हेबलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, एमएस सुधाकर और बी नागेंद्र का नाम शामिल है। (Swearing in Karnataka News)

बता दें कि पहली कैबिनेट में नॉर्थ कर्नाटक की जगह साउथ कर्नाटक को तवज्जो दी गई थी। साउथ कर्नाटक से 5 मंत्री हैं। जबकि नॉर्थ से सिर्फ 3 हैं। वहीं 8 में से सबसे ज्यादा 3 मंत्री SC से हैं। बाकी समुदाय से भी मंत्री बनाकर कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग की है। CM कुरुबा से तो डिप्टी CM डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से हैं। इनके अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, प्रियांक खड़गे SC से हैं। सतीश जारकीहोली ST, एमबी पाटिल लिंगायत कम्युनिटी, केजी जॉर्ज क्रिश्चियन, जमीर अहमद खान मुस्लिम और रामालिंगा रेड्‌डी रेड्डी समुदाय से हैं। (Swearing in Karnataka News)

कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम की है। वहीं BJP को सिर्फ 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें जीती है। कर्नाटक में 20 मई को कार्यक्रम के आखिरी में राहुल गांधी मंच पर आए और कहा कि हमने 5 वादे किए थे, वो कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही पूरे कर दिए जाएंगे। (Swearing in Karnataka News)

Related Articles

Back to top button