Google Analytics —— Meta Pixel

T20 WC 2024: कुर्बानी के जानवर हाजिर हो…पाकिस्तान के बाहर होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

T20 WC 2024 : पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 लीग स्टेज से बाहर होने के बाद पड़ोसी देश के पूर्व क्रिकेटर काफी निराश दिखे। इनमें से कुछ ने सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा जाहिए किया। अहमद शहजाद ने लिखा कि ऐसा मत सोचो कि “कुदरत का निजाम” भी उन लोगों के लिए काम करता है जो योग्य नहीं हैं या सुधार के लिए तैयार नहीं हैं। अब सबकी नजरें PCB चेयरमैन पर हैं! वहीं मोहम्मद हफीज ने लिखा कि कुर्बानी के जानवर हाजिर हो। पाकिस्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम समेत पूरी टीम और पाकिस्तान क्रिकेटर बोर्ड सवालों के घेरे में है।

यह भी पढ़े :- NEET के रिजल्ट देखकर ये प्रक्रिया कहीं से भी ‘साफ, स्वच्छ या स्वस्थ’ नहीं लगती: पवन खेड़ा

मोहम्मद हफीज भड़के
हफीज ने लिखा– कुर्बानी के जानवर हाजिर हों। इसके साथ ही उन्होंने बकरे के इमोजी लगाकर #पाकिस्तानक्रिकेट का इस्तेमाल किया। हफीज का ये तंज ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (G.O.A.T) माने जाने वाले खिलाड़ी कप्तान बाबर आजम समेत कई खिलाड़ियों पर था। इसे पाकिस्तान क्रिकेट के अधिकारियों पर भी तंज माना जा रहा है। वहीं हफीज ने एक और पोस्ट कर पाकिस्तान क्रिकेट को आड़े हाथों लेने की कोशिश की। उन्होंने लिखा- पाकिस्तान क्रिकेट की दुविधा…उच्च अधिकारी जिम्मेदारी नहीं, श्रेय लेते हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 WC 2024 ) में अपने अभियान का आगाज मेजबान यूएसए के खिलाफ किया था, इस मुकाबले में उन्हें उलटफेर का शिकार होना पड़ा और यूएसए ने सुपर ओवर में उन्हें धूल चटाई थी। इस उलटफेर के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

पाकिस्तान की नजरें आखिर में यूएस पर ही टिकी थी, अगर मेजबान टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाती तो पाकिस्तान के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका होता, मगर शुक्रवार 14 जून को यह मैच बारिश की भेंच चढ़ा जिस वजह से यूएस को सुपर-8 का टिकट मिला और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हुआ। (T20 WC 2024 )

Back to top button
error: Content is protected !!