Chhattisgarh liquor Scam: अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत, मेडिकल ग्राउंड पर मिली राहत
Chhattisgarh liquor scam: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले के आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें की ईडी की जांच के बाद अनवर ढेबर रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे। जिसके बाद अब उन्हें हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मेडिकल ग्राउंड पर बेल दे दी है।
यह भी पढ़े :- NEET के रिजल्ट देखकर ये प्रक्रिया कहीं से भी ‘साफ, स्वच्छ या स्वस्थ’ नहीं लगती: पवन खेड़ा
छत्तीसगढ़ में ईडी 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) मामले की जांच कर रही है इस मामले में कई आरोपों को दोषी बनाया गया है। उनमें से एक आरोपी अनवर ढेबर को ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी की टीम ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया था। जिन्हें पूछताछ करने के बाद कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था। इसके बाद अनवर ढेबर की जमानत याचिका रायपुर के स्पेशल कोर्ट में लगाई गई थी। जहां कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। वही इस मामले में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर अब जमानत पर रिहा कर दिया है।
बतादें कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और राज्य की जांच एजेंसी EOW-ACB कर रही है। इस मामले में कुछ दिनों पहले ही ईडी की पूछताछ हुई है। मामले में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, त्रिलोक ढिल्लन समेत कई आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। जिसमें से एक अनवर ढेबर को कोर्ट ने जमानत दे दी है।



