NEET को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार को घेरा, पढ़ें पूरी खबर

Kharge on NEET: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शिक्षा मंत्री और NTA के द्वारा NEET घोटाले की लीपापोती चालू कर दी है। अगर NEET में पेपर लीक नहीं हुआ तो बिहार में 13 आरोपियों को पेपर लीक के चलते गिरफ्तार क्यों किया गया? क्या रैकेट में शामिल शिक्षा माफिया और संगठित गिरोह को पेपर के बदले 30 से 50 लाख तक के भुगतान का पटना पुलिस की Economic Offences Unit (EOU) ने पर्दाफाश नहीं किया?
यह भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कुर्बानी के जानवर हाजिर हो…पाकिस्तान के बाहर होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर
उन्होंने पूछा कि गुजरात के गोधरा में NEET-UG में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ नहीं हुआ है? जिसमें कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति, एक शिक्षक और एक अन्य व्यक्ति समेत 3 लोग शामिल हैं और गुजरात पुलिस के अनुसार आरोपियों के बीच 12 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन सामने आया है? अगर मोदी सरकार के मुताबिक NEET में कोई पेपर लीक नहीं हुआ तो ये गिरफ्तारियां क्यों हुई? इससे क्या निष्कर्ष निकला? क्या मोदी सरकार देश की जनता की आंखों में पहले धूल झोंक रही थी या अब? मोदी सरकार ने 24 लाख युवाओं के अरमानों का गला घोंटने का काम किया है। (Kharge on NEET)

खड़गे ने कहा कि NEET में 24 लाख युवा डॉक्टर बनने के लिए परीक्षा देते हैं, जिसमें वो 1 लाख मेडिकल सीटों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इन 1 लाख सीटों में से करीब 55,000 सरकारी कॉलेजों की सीट है, जहां SC, ST, OBC, EWS वर्गों की सीट आरक्षित हैं। इस बार मोदी सरकार ने NTA का दुरुपयोग कर Marks और Ranks की जोरदार धांधली की है, जिससे आरक्षित सीटों का Cut-off भी बढ़ गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि गुणवान छात्रों को रियायती दरों में सरकारी दाखिले से वंचित करने के लिए Grace Marks, Paper Leaks और धांधली का खेल खेला गया। (Kharge on NEET)



