छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Administrative Officers Transfer: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं, जिसमें अफसरों के जिले बदल दिए गए हैं। ट्रांसफर आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलों के संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। रायपुर RTO की जिम्मेदारी संभालने वाले शैलाभ साहू को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:- मलेरिया से पीड़ित CRPF के जवान को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा, 15 किमी का बनाया ग्रीन कॉरिडोर

वहीं मुकेश कोठारी रायपुर के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं। इसी तरह वीरेंद्र सिंह को राजनांदगांव RTO की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभव शर्मा को बिलासपुर और भूपेंद्र कुमार गावरे को बलौदाबाजार का RTO बनाया गया है। निकिता मरकाम को कोंडागांव का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। संजय कुमार मरकाम को बालोद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सुब्रत प्रधान को बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सीमा पात्रे को महासमुंद का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार सिन्हा को बिलासपुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। (Administrative Officers Transfer)

इससे पहले छत्तीसगढ़ के 6 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। इसके साथ ही नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें आनंद छाबड़ा को दुर्ग से बिलासपुर भेज दिया गया है। इसी तरह रतन लाल डांगी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकि उन्हें सिर्फ रायपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंकित कुमार गर्ग को रायपुर से सरगुजा रेंज में भेज दिया गया है। जबकि बद्री नारायण मीणा को बिलासपुर से दुर्ग रेंज भेजा गया है। राहुल भगत और राम गोपाल गर्ग का भी ट्रांसफर हुआ है। (Administrative Officers Transfer)

संयुक्त कलेक्टरों का हुआ था ट्रांसफर

इधर, संयुक्त कलेक्टरों का वेतन वृद्धि के साथ ही तबादला किया गया है। इस बार 48 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। गुरुवार का दिन तबादलों से भरा रहा। पहले 599 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया। इसके बाद 10 और पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश अलग से जारी किया गया। इस तरह छत्तीसगढ़ में कुल 609 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। (Administrative Officers Transfer)

Related Articles

Back to top button