ACB पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल

Laborer injured due to boiler explosion : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका चाकाबुड़ा ACB पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। जहां काम कर रहे 5 मजदूर बॉयलर फटने से गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पावर प्लांट में हड़कंप मच गया है।

3 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।झुलसे लोगों में इंजीनियर राजू साहू, ऑपरेटर प्यारेलाल पटेल,हेल्पर अजय तिर्की व आदित्य कुमार शामिल हैं। मामले की सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। (Laborer injured due to boiler explosion)

Related Articles

Back to top button