DGP के NIA को पत्र लिखने पर सियासत तेज, जानिए किसने क्या कहा…

Politics on DGP Letter: छत्तीसगढ़ में एक महीने के अंदर 4 BJP नेताओं की हत्या हुई है, जिसे लेकर BJP सड़क से संसद तक विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। BJP इन हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग कर रही थी, जिस पर छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा ने NIA के DG को पत्र लिखा है। साथ ही बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- धमतरी नगर पालिका का CM भूपेश ने किया सम्मान, इस योजना के लिए मिला अवॉर्ड

वहीं इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि BJP को हमारी जांच पर विश्वास नहीं है, लिहाजा DGP ने NIA को पत्र लिखा है। अब बीजेपी NIA से जांच करा ले, जिस पर BJP ने तंज कसा है। पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि अपना पल्ला झाड़ने के लिए NIA को पत्र लिख रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा वापस ली जा रही है। CM का दोहरा चरित्र सामने आया है। (Politics on DGP Letter)

वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि केंद्र की जांच एजेंसियों पर कांग्रेस का विश्वास जागृत हुआ। पहले कांग्रेस NIA की जांच पर प्रश्नचिन्ह लगाती थी। अगर कांग्रेस को झीरमघाटी में शहीद हुए नेताओं के प्रति श्रद्धा है तो झीरम घाटी से जुड़े दस्तावेज सार्वजानिक करे। इधर, जगदलपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनी​तिक हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने NIA डीजी के जांच पत्र को सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए हैं। (Politics on DGP Letter)

BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि BJP कार्यकर्ताओं की हत्या कायरता है। कल पूरे छत्तीसगढ़ में चक्काजाम होगा। बस्तर से राजनीतिक हिंसा की शुरुआत हो गई है। इधर, छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में लगातार हो रही भाजपा नेताओं की हत्या और कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ BJP ने जमकर हमला बोला है। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर की सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां धरना प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद IG कार्यालय का घेराव करने निकले। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। (Politics on DGP Letter)

Related Articles

Back to top button