भूपेश बघेल की सरकार गौठनो को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना के रखा है – विजय बघेल

चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत सांसद ने किया निरीक्षण

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त मंडल के अंतर्गत गौठानों का निरीक्षण करने “चलबो गौठान खोलबो पोल”  (Chalbo Gauthan Kholbo Pol)के तहत 20 मई से भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कारनामा को जनता के बीच उजागर करने का अभियान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उत्तर मंडल पाटन के मुख्यमंत्री के गृह ग्राम कुरूदडीह, पाहन्दा अ, एव सांकरा गौठान का निरीक्षण दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में किया गया।

इस पोल खोल अभियान पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि इन तीनो गौठानो में करोड़ो रूपये खर्च किये गए है, ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के लिए आने वाले राशि मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, 14वाँ  वित्त, 15 वाँ वित्त डीएमएफ को सरपंचो पर दबाव डालकर गौठान में लगवा कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है, प्रत्येक गौठान में शासन द्वारा 300 गायों को रखने का नियम बनाया गया परंतु यहां आने से पता चला कि एक भी गौठान में एक भी गाये नही है, बल्कि गौमाता हर जगह सड़कों में ही दिखाई देती है। गोबर कहाँ  से कैसे खरीदी जाती है एक भी जिम्मेदार लोगों को जानकारी नही है यहां तक कि वर्मी खाद बनाने वाली महिला समूह की हमारी बहनो को भी किसी प्रकार की जानकारी नही दिया जाता है, गोबर खरीदी के नाम पर प्रतिमाह करोड़ो रूपये दिया जाता है पर राशि कहा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है पता नही, जो जांच का विषय है। (Chalbo Gauthan Kholbo Pol)

यह भी पढ़ें : CG -NEWS : आरक्षक को एसपी ने किया निलंबित, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

सरकार दस हजार प्रतिमाह गौठान समिति को रख रखाव के लिए देती है परंतु गौठान की स्थिति देखने से पता चलता है कि एक बार बन जाने के बाद दुबारा यहा किसी भी प्रकार से रख रखाव में खर्च नही किया जाता तो ये पैसा जाता कहा है इसकी जांच होनी चाहिए। इन गौठनो मे लाखो रुपये की मशीनें बेकार पड़ी है, गौठान समिति के अध्यक्षों के दबाव में समूह की बहनो द्वारा बिना मापदंड के वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसे दबाव पूर्वक सोसाइटी के माध्यम से किसानों को एकड़ पीछे तीन बोरी खाद अर्थात लगभग नो सौ रुपये का चूना लगाया जा रहा है मैं सभी किसानों से आह्वान करता हूँ कि वो स्वयं इसे लेने से इनकार करे जरूरत पड़ने पर मुझसे बात करे। ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल की सरकार गौठनो को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना के रखा है, पिछले साढ़े चार साल में प्रत्येक गौठान में कितना खर्च हुआ कितनी आमदनी हुई जांच का विषय है। किसानो ने यह भी जानकारी दी कि, वर्मी कम्पोस्ट  के नाम से पर्ची कट गई, मगर उन्हें वर्मी कम्पोस्ट नही मिला |

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा के महामंत्री सुरेन्द कौशिक, जिला पंचायत के सदस्य हर्षा चंद्राकर, उत्तर मंडल के अध्यक्ष लोकमनि चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, मंडल भाजयुमो प्रभारी मयंक गुप्ता  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोहन साहू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खिलावन वर्मा,  जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक, मंडल मंत्री धर्मेंद कौशिक, अवधराम सिंगौर, मनहरण सिंगौर , शिवा साहू, हितेश साहू, ए आर साहू, संतोष साहू, अरविंद पाल, भारत साहू, अशोक निषाद, टीकाराम साहू, मोहन साहू सरपंच, रामकुमार साहू, कोमल वर्मा, तोरण साहू, यशवंत जांगड़े, कमलेश सिंगोर, पुनीत पटेल, बिशहत पटेल, नागेश सिंगौर, छोटू यादव, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्तागण व आशीष शर्मा एवं  मौजूद रहे . (Chalbo Gauthan Kholbo Pol)

Related Articles

Back to top button