जल संसाधन विभाग के 37 इंजीनियर्स का प्रमोशन, आदेश जारी

Water Resources Department: चुनावी साल में छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इसे लेकर मंत्रालय ने आदेश जारी कर दी है, जिसमें 37 असिस्टेंट इंजीनियरों को प्रमोशन देकर EE यानी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुई अनुशंसा के बाद ये लिस्ट जारी की गई है।

यह भी पढ़ें:- दवा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 5 लोगों की मौत

बता दें कि चुनावी साल में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। प्रदेश सरकार ने 2 IPS अधिकारियों और 26 एएसपी रैंक के अफसरों का ट्रांसफर किया है। साथ ही आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक बीपी राजभानू को 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव भेजा है। इसके अलावा सरजू राम सलाम का ट्रांसफर 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव से करकाभाट, बालोद किया गया है। (Water Resources Department)

मंत्रालय ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। दरअसल, केंद्रीय चुनाव आयोग ने जल्द से जल्द अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के काम को खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसको ध्यान में रखते हुए ये तबादला लिस्ट जारी हुई है। इससे पहले गरियाबंद पुलिस मुख्यालय में SP अमित तुकाराम काम्बले ने बड़ी संख्या में निरीक्षकों का तबादला किया था। 2 प्रधान आरक्षक, 141 आरक्षक, 4 महिला आरक्षक और 4 सहायक आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया था। (Water Resources Department)

वहीं रायपुर नगर निगम के तीन जोन कमिश्नर समेत 14 इंजीनियरों का ट्रांसफर हुआ था। रायपुर जोन 5 के कमिश्नर राजेश गुप्ता को उपायुक्त मुख्यालय के साथ मुख्यमंत्री घोषणा के सभी निर्माण कार्य, NUAM समेत अन्य जिम्मेदारियां दी गई। इसी तरह तरह राकेश शर्मा को जोन 3 से जोन क्रमांक 4 का कमिश्नर बनाया गया। वहीं सुशील चौधरी की पदस्थापना मुख्यालय से कमिश्नर जोन 5 की गई। जसदेव बाबरा को जोन 7 का कमिश्नर बनाया गया। (Water Resources Department)

Related Articles

Back to top button