Raman Ka Congress Par Aarop: झारखंड के विधायकों के लिए भेजी गई शराब!,BJP ने वीडियो जारी कर लगाए ये आरोप

Raman Ka Congress Par Aarop: झारखंड में राजनीतिक भूचाल के बीच कांग्रेस-JMM समेत राजद के 32 विधायक विशेष विमान से रायपुर पहुंचे हैं। विधायकों के रहने का इंतजाम नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में किया गया है, जहां मंगलवार की दोपहर विधायक रिजॉर्ट में पहुंचे, लेकिन इससे ठीक पहले एक कार में शराब की पेटियां भरकर मेफेयर लाई गईं। जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन पर छत्तीसगढ़ शासन । आबकारी पुलिस लिखा हुआ था। गाड़ी में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने खुद को आबकारी विभाग का कर्मचारी बताया। रिजॉर्ट के बाहर मौजूद मीडिया से ये गाड़ी बच ना सकी। गाड़ी के अंदर रखी शराब की बोतलें कैमरे में कैद हो गईं। इनमें चुनिंदा ब्रांड की महंगी शराब की बोतलें रखी हुई थीं।

वहीं BJP का आरोप है कि ये शराब झारखंड से लाए गए विधायकों को पिलाने के लिए पहुंचाई गई है। इसे लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि ये विधायकों को मदहोश करने का इंतजाम है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए कहा कि कितने भी प्रयास कर लें आपकी हार तय है। जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिलाया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल पर निशाना साधा। रमन सिंह ने ये आरोप ऐसे समय में लगाया है जब CM बघेल खुद रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट जाकर झारखंड के विधायकों से मुलाकात की। ये मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। (Raman Ka Congress Par Aarop)

रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी। इसके साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा कि बहन अंकिता दुमका में जलाकर मार दी गई, सोरेन परिवार का कोई सदस्य दुमका में पीड़ित परिवार से नहीं मिला, लेकिन लतरातू डैम पर मांस भात, रायपुर में दारू। ना जाने क्या? गरीब की सरकार पंच सितारा होटल में, झारखंड के सभी ज़िले सुखाड की चपेट में पर हेमंत सरकार पेट भरने की मौज में।” निशिकांत दुबे ने कहा कि ये वीडियो सामने आया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। इनको रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की जरूरत पड़ गई है। इनको छत्तीसगढ़ सरकार की जरूरत क्यों पड़ गई, इन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम तो किया नहीं है। (Raman Ka Congress Par Aarop)

इधर, BJP प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि- कांग्रेस ने तो शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन यहां के कांग्रेस नेता इंतजाम अली बने हुए हैं। प्रदेश में कर्मचारी युवा हड़ताल कर रहे हैं । यहां विधायकों को सरकार तंत्र का इस्तेमाल कर शराब परोसने की तैयारी है। ये छत्तीसगढ़ क्या AICC की आरामगाह या फार्महाउस है। कभी हरियाणा के विधायक आते हैं, कभी असम के विधायक आते हैं, इस पर कांग्रेस के नेताओं को जवाब देना होगा। (Raman Ka Congress Par Aarop)

यह भी पढ़ें:- Neta Ranchi se Raipur: झारखंड से रायपुर पहुंचे 32 विधायक, एयरलिफ्ट कर लाए गए राजधानी

दरअसल, रायपुर हवाई अड्‌डे पर झारखंड के विधायकों के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष । नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन । भवन, अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल पहुंचे थे। तीनों नेताओं ने झारखंड के विधायकों को तीन बसों में बिठाया । नवा रायपुर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने राज्यपाल से हेमंत सोरेन की विधायकी खत्म करने पर कार्रवाई की मांग की है। (Raman Ka Congress Par Aarop)

 

झारखंड में सत्ता परिवर्तन की परिस्थिति बनी है। झारखंड विधानसभा में 81 विधायक हैं। इनमें से यूपीए गठबंधन के पास 50 विधायकों का समर्थन है। वहीं भाजपा गठबंधन के पास कुल मिलाकर 30 विधायक हैं। अपने लोगों को भाजपा के प्रभाव से बचाने सोरेन ने उन्हें रायपुर के रिजॉर्ट में भेज दिया है। CM सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है । रणनीति के तहत सत्ता पक्ष विपक्ष को करारा जवाब देगा। कोई अप्रत्याशित घटना नहीं घटने वाली है।

Related Articles

Back to top button