छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर नकेल, 1 लाख के इनामी समेत 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 नक्सली गिरफ्तार

Naxalite Action in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 1 लाख के इनामी नक्सली नागुल नागेश ने सरेंडर किया है। नक्सली ने सरकार के ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’ और सुकमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान’ (नई सुबह-नई शुरूआत) से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। मिलिशिया कमांडर नागुल नागेश पिछले 15 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा है, जिसके खिलाफ चिंतागुफा में 12, पोलमपल्ली और दोरनापाल थाने में 2-2 केस दर्ज है। इस तरह टोटल 16 प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है। सरेंडर नक्सली चिंतागुुफा क्षेत्र का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:- ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, धुएं में दम घुटने से 5 बच्चों की मौत

सरेंडर मिलिशिया कमांडर साल 2009-10 में चिंतागुफा क्षेत्र में 2 ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था। 2014 में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कसालपाड़ गांव के जंगल में पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। वहीं 2018 में पिड़मेल और पेंटापाड़ के बीच पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की घटना को अंजाम दिया था। 2018 में पिड़मेल और डब्बाकोंटा के बीच रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना को अंजाम दिया था। 2021 में चिंतागुफा और रामाराम के बीच पहाड़ी पर स्पाईक लगाने की घटना में शामिल था। इसी तरह 2021 में करीगुण्डम-पिड़मेल के मध्य मार्ग में स्पाईक लगाने की घटना को अंजाम दिया था।

दंतेवाड़ा में एक नक्सली ने किया सरेंडर

वहीं दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत एक नक्सली ने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी के गोण्डेरास पंचायत में सक्रिय था, जो नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना,पेड़ काटना, नक्सली बैनर-पोस्टरऔर पाम्पलेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल था। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 167 इनामी समेत कुल 656 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इधर, सुकमा में ही सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जगरगुंडा थाना क्षेत्र में 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों नक्सलियों ने 17 दिसंबर 2023 को पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर हमला किया था, जिसमें 1 जवान शहीद हो गया था।  (Naxalite Action in Chhattisgarh)

कई वारदातों में शामिल था गिरफ्तार नक्सली

घटना में शामिल एक नक्सली की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि बाकी नक्सलियों की तलाश जारी है। जिला पुलिस बल, CRPF 229 बटालियन, 210 वाहिनी कोबरा और बीजापुर एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।दरअसल, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन के लिए तिम्मापुर, पाण्डूमेटा पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान पाण्डूमेटा पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने और छिपने लगे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों नक्सली संगठन में DAKMS सदस्य के रुप में काम कर रहे थे। सुकमा में CRPF और पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। (Naxalite Action in Chhattisgarh)

जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी

बता दें कि गिरफ्तार नक्सली कई खतरनाक वारदातों में शामिल रहा है। इतना ही नहीं नक्सली ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सुरक्षा में लगे जवानों पर भी फायरिंग की थी। वहीं सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल, नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए IED बम को ढूंढ निकाला, जिसके चलते नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। नक्सलियों ने किस्टाराम थाना क्षेत्र के पोटकपल्ली कैम्प से संयुक्त अभियान पर निकली 212 वाहिनी CRPF और जिला बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED लगाया था। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा कैम्प पोटकपल्ली से 01 किलोमीटर दूरी के पास 15 किलोग्राम वजनी IED बरामद किया गया। सुरक्षाबलों द्वारा सूझबूझ और सर्तकता से IED को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट किया गया।  (Naxalite Action in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button