Mahtari Vandan Yojana : खातें में पैसे आने से पहले महतारी योजना का Video हुआ वायरल, मुख्यमंत्री ने किया शेयर

Mahtari Vandan Yojana Rashi: छत्तीसगढ़ सरकार बदलते ही प्रदेश में बहुत कुछ बदलने लगा है वही कुछ नई योजनाएं भी शुरू हुई है। इसी कड़ी में सरकार बदलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाली भाजपा की फ्लेगशिप महतारी वंदन योजना का जिक्र अब प्रदेश की हर विवाहित महिलाओं के जुबान पर हैं। सरकार उनके बैंक खातों में अब 7 मार्च से हर महीने 1000 रुपए यानी सालाना 12 हजार रुपये जो डालने जा रही हैं।

बता दे कि पूर्व में सरकार ने कहा था कि इस योजना की शुरुआत 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन किया जाएगा। यानी इस दिन ही महिलाओं को डीबीटी के जरिये पैसे भेजे जायेंगे लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया हैं।

यह भी पढ़े :- 7 मार्च हो जारी होगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, PM नरेंद्र मोदी देंगे सौगात

महतारी वंदन योजना का पैसा अब प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं के खाते में एक दिन पहले यानी 7 मार्च गुरूवार को ही ट्रांसफर हो जाएगा। महिलाओं को अब इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार हैं। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)

70 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। जबकि 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट हुआ है। महतारी वंदन योजना पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जानकारी दिया गया था कि 74 लाख फॉर्म भरा गया। आंगनबाड़ी में जो लिस्ट आती है उसके मुताबिक 27 लाख से कम महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना के लिए पात्र बताया जा रहा है। प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती है कि लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं किस कारणों से महतारी वंदन योजना से अपात्र हो गई है। (Mahtari Vandan Yojana Rashi)

Related Articles

Back to top button