RAIPUR : राजधानी में बदमाशों ने DSP की मां के गले से छीना चेन, सुबह मार्निंग वाक पर निकली थी बुजुर्ग महिला

Chain snatched from neck in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाश के हौसले बुलंद होते जा रहे है। आए दिन कई गंभीर आपराधिक मामले हो रहे हैं। शहर के सड़कों पर अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके अंदर थोड़ा भी पुलिस-प्रशासन का डर नहीं है। इतना ही नहीं लोगों की जान माल की सुरक्षा करने वाले पुलिस कमिर्यों के परिवार भी अपने आप को असुरिक्षत महसूस करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 12 खाद्य अधिकारियों का ट्रांसफर, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल को मिला ये प्रभार

RAIPUR पुलिस के सख्त तेवर अपनाने के बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और वे वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार राजधानी रायपुर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यह वारदात किसी और के साथ नहीं बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ DSP की मां के साथ हुई।

यह भी पढ़े :- Delhi Liquor Scam : अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली ज़मानत, ED के हाथ रह गए खाली

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में DSP के पद पर पदस्थ अधिकारी की 72 वर्षीय मां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान शहर के पॉश इलाकों में से एक शंकर नगर की चौपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र की RAIPUR पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button