बिहार में BJP नेताओं पर लाठीचार्ज, पिटाई से BJP नेता की मौत

Bihar BJP Protest: बिहार में सरकार के खिलाफ BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं विधानसभा मार्च निकाला। इस दौरान उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं पिटाई से जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई है। पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक आईएस ठाकुर ने मौत की पुष्टि की है। मौत के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

इधर, विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा अपने पार्टी विधायकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। बीजेपी ने CM नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। कल बीजेपी राजभवन मार्च करेगी। BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। BJP कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला किया। (Bihar BJP Protest)

पुलिस ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी लाठी से पीटा और धक्का दिया। इसमें वे घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल IGIMS के प्राइवेट वार्ड -1 में एडमिट हैं। उनका CT स्कैन हुआ है। ब्रेन नॉर्मल है। सांसद को वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है। पिटाई के समय उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। विधानसभा संयोजक संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। पीएमसीएच में 11 से ज्यादा घायल नेता और कार्यकर्ता भर्ती हैं। (Bihar BJP Protest)

पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस में भरकर ले गई। बाद में छोड़ दिया गया है। इसे लेकर बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कल हम राज्यपाल के पास जाएंगे और राज्यसभा मार्च करेंगे। इन भ्रष्टाचारियों को एक भी दिन सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। इन्होंने शिक्षकों के साथ भी लाठीचार्ज की और उनकी आवाज़ को दबाने का काम किया। 10 लाख रोज़गार देने के सवाल पर यह लोग बौखलाकर लाठी बरसाते हैं। हम राज्यपाल जी से इनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करेंगे।

वहीं बिहार में BJP नेताओं पर लाठीचार्ज को लेकर JP नड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है। नीतीश कुमार जी पर (IPC की धारा) 302 का मुकदमा चलाने का काम करेंगे। आप लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे। (Bihar BJP Protest)

तेजस्वी ने BJP से पूछा सवाल
इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जितने भी शिक्षक नेता हैं उनसे बात की जाएगी। जो लोग 10 लाख रोज़गार मांग रहे हैं वह बताएं कि देश में ऐसा कौन सा राज्य है जहां 3 लाख से अधिक सरकारी नौकरी का विज्ञापन निकाला गया हो। हम अपने शासनकाल में 10 लाख पूरा करे लेंगे, लेकिन वे (भाजपा) 2 करोड़ का हिसाब दें। यहां 18 साल तक सरकार में कौन था? महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नौकरी निकाली गई। (Bihar BJP Protest)

Related Articles

Back to top button