CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस विधायक ने दिया अपने पद से इस्तीफा

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधायक प्रमोद शर्मा ने इस्तीफा (MLA Resigned) दे दिया है। शर्मा ने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी को भेज दिया है। शुक्रवार को ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रमोद शर्मा ने इस्तीफे की बात की पुष्टि कर दी थी। बताया जा रहा है कि प्रमोद शर्मा जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शर्मा अमित शाह (MLA Resigned) की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश करेंगे। 

यह भी पढ़े :- मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल में भी महिलाओं के साथ बर्बरता, नग्न कर पीटा

बता दें कि प्रमोद शर्मा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी से लड़कर चुनाव जीते थे। इसके पहले लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से जोगी कांग्रेस ने बाहर कर दिया। पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी की मौत के बाद जनता कांग्रेस में लगातार बिखराव जारी है। इसके पहले खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने भी जनता कांग्रेस से दूरी बना ली थी। उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि वे मूलतः कांग्रेसी है।

यह भी पढ़े :- आईएएस रानू साहू गिरफ्तार, छापे के दूसरे दिन ईडी ने की कार्यवाही

जोगी कांगेस से विधायक बनने के बाद देवव्रत सिंह कांग्रेस में शामिल होने की मंशा भी जाहिर कर चुके थे लेकिन समायिक उनकी मृत्यु हो गई। 2018 में जनता कांग्रेस ने 5 सीटें जीती थी लेकिन अब पार्टी से एकमात्र विधायक रेणु जोगी ही बची है। अजीत जोगी और देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। धरमजीत सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से खुद इस्तीफा दे दिया है।

अमित शाह आज पहुंचेंगे रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज रायपुर आ रहे हैं। 22 जुलाई को शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की हाई लेवल मीटिंग लेंगे। इसी महीने 5 जुलाई को शाह रायपुर पहुंचे थे और नेताओं की बैठक ली थी। तब शाह छत्तीसगढ़ भाजपा की परफॉर्मेस से संतुष्ट नहीं दिखे थे। ओम माथुर और नितिन नबीन से उन्होंने आंतरिक रिपोर्ट मांगी थी, मुमकिन है कि आज को वो इस रिपोर्ट का अपडेट लेंगे। MLA Resigned

Related Articles

Back to top button