TMC नेता के घर में विस्फोट, 3 लोगों की मौत

West Bengal Blast: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के अर्जुन नगर में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ढह गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, छुई खदान धंसने से 6 लोगों की मौत

बता दें कि हादसे में बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना भूपतिनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों में राजकुमार मन्ना, उनका भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन हैं। राजकुमार मन्ना इलाके के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। तृणमूल नेता के भाई देवकुमार गायेन हैं। हादसे की जांच जारी है। (West Bengal Blast)

इससे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा हादसा हुआ था, जहां छुई खदान धंसने से 6 लोगों की मौत हो गई। जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव में यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई। (West Bengal Blast)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के मालगांव में छुई खदान के धसकने से ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। (West Bengal Blast)

Related Articles

Back to top button