Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, छुई खदान धंसने से 7 लोगों की मौत

jagdalpur mine accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा हादसा हुआ है, जहां छुई खदान धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई। जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव में यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2023 से पहले 18 वनडे खेलेगी टीम इंडिया, पाकिस्तान में भी होगा मैच !

बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे। सूचना के मुताबिक घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। (jagdalpur mine accident)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के मालगांव में छुई खदान के धसकने से ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। CM बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी बस्तर जिले के मालगांव में खदान धंसने से हुई मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही राज्यपाल उइके ने घटना में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इससे पहले मिजोरम के हनथियाल जिले में 14 नवंबर को एक पत्थर खदान ढह गई थी। खनन के दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर उन पर गिर पड़े थे, जिसके मलबे के ढेर में 12 मजदूर दब गए थे। असम राइफल्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। इस हादसे में फंसे सभी मजदूरों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक खनन के कारण हादसा हुआ था। (jagdalpur mine accident)

Back to top button
error: Content is protected !!