योग्य प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी BJP: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Lok Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद BJP अब लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि भाजपा नए लोगों को हमेशा से मौका देती रही है। पार्टी जीतने योग्य सक्षम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी। भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना खत्म हुई थी वैसे ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गई थी। लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर बन गया है।

यह भी पढ़ें:- Raipur : वीएलएम स्कूल में मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया

डिप्टी CM ने कहा कि लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी की नियुक्ति हो गई है। लगातार बैठकें हो रही है। भाजपा 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने की तैयारी में पूरी ताकत से जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा रद्द होने पर डिप्टी CM साव ने कहा कि क्लस्टर में एक-एक दिन का दौरा राष्ट्रीय नेताओं को करना है। आने वाले समय में उनका आगमन होगा। बता दें कि BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा सुकमा और राजनांदगांव में क्लस्टर की बैठक लेने वाले थे। हालांकि बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। (Sao on Lok Sabha)

धर्मांतरण रोकने के लिए हर उपाय करेगी सरकार: साव 

शराब और कोयले घोटाले पर ED की FIR को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। ED ने विस्तृत जांच की है। विस्तृत जांच के बाद यह FIR दर्ज कराया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बन सकता है। इसे लेकर साव ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए BJP की सरकार हर वह उपाय करेगी जो धर्मांतरण को रोक सके। छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी ना बदले, संस्कृति सभ्यता है उसे पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव न पड़े इस नाते धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार हर उपाय करेगी। (Sao on Lok Sabha)

Related Articles

Back to top button