वापस मुंबई इंडियंस में लौटेंगे हार्दिक पंड्या, गुजरात टाइटंस ने किया रिलीज

Hardik Pandya IPL 2024 : IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेयर्स में इस बार कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है। हार्दिक फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। शुभमन गिल को गुजरात की कमान सौंपी जा सकती है। इस समय IPL का ट्रेडिंग विंडो ओपन है। यानी टीमें अपने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं और किसी दूसरे टीम से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है। पंड्या के मामले में बताया जा रहा है कि इस समय दोनों फ्रेंचाइजी हर तरह की डील की संभावना पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:- 9 दिसंबर को होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए नीलामी, गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा पैसा

ऐसा भी हो सकता है कि पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपए गुजरात को दे दे। इस स्थिति में मुंबई को गुजरात के साथ किसी खिलाड़ी को ट्रे़ड नहीं करना होगा। हालांकि मुंबई के पास इस सीजन के लिए सिर्फ 5.5 करोड़ का पर्स बचा है। बाकी 9.5 करोड़ के लिए उसे किसी महंगे खिलाड़ी को रिलीज करना ही होगा। दूसरी संभावना यह है कि मुंबई भी पंड्या की कीमत के आप-पास के अपने खिलाड़ी को गुजरात से ट्रेड कर ले। दोनों ही स्थिति में मुंबई को अपने किसी महंगे प्लेयर को छोड़ना होगा। मुंबई के पास इस समय चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें से किसी एक को भी वह रिलीज कर दे या ट्रेड इन कर ले तो उसका काम हो जाएगा। ये खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपए), रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपए), ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपए) और जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपए) हैं। (Hardik Pandya IPL 2024)

पहली बार में ही चैंपियन बनी थी गुजरात टाइटंस

वहीं गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है। माना जा रहा है कि खुद हार्दिक दोबारा मुंबई इंडियंस से जुड़ना चाह रहे थे। कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को उसी स्थिति में रिटेन कर सकती है जब टीम और खिलाड़ी दोनों की रजामंदी हो। (Hardik Pandya IPL 2024 )

रोहित शर्मा ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया

हार्दिक ने अगर मुंबई लौटने का फैसला कर लिया तो फिर गुजरात फ्रेंचाइजी के पास कोई ऑप्शन बच नहीं जाता है। बता दें कि हार्दिक ने IPL के पिछले दो सीजन में अपनी कप्तानी की क्षमता साबित कर दी है। साथ ही वे भारत की व्हाइट बॉल टीम के भी अगले रेगुलर कप्तान के तौर पर देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को टीम का कप्तान बना सकती है। हालांकि रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का फैसला आसान नहीं होगा। रोहित ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है। हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हुई है। ​​​​​​​हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 IPL खिताब जीते। (Hardik Pandya IPL 2024 )

कई विदेशी खिलाड़ी IPL 2024 में नहीं होंगे शामिल

हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे। इसके बाद चोटिल हुए और जब वापसी की तो गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। मुंबई ने उन्हें 2022 में रिलीज कर दिया। तब से दो सीजन वे गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे। IPL 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा। वहीं  26 नवंबर तक ट्रेडिंग विंडो बंद होगी। अब तक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान अपनी टीमों से दूसरी टीमों में ट्रेड किए जा चुके हैं। शेफर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में, पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाइंट्स में और आवेश लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किए गए हैं। इस बार कई विदेशी प्लेयर्स ने IPL में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शामिल है। वहीं 2024 में T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके लिए भी कई प्लेयर्स IPL का हिस्सा ना बनकर अपनी तैयारियों पर फोकस करना चाह रहे हैं। (Hardik Pandya IPL 2024 )

Related Articles

Back to top button