नेहरू पर बयान से भड़के राहुल गांधी, कहा- अमित शाह को इतिहास नहीं पता है, देखें वीडियो

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री इतिहास नहीं जानते हैं और इसे “फिर से लिखते रहते हैं”। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम… ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है।

राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि इस मुद्दें पर ये लोग चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इससे डरते हैं, भागते हैं। हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक हम दिलाएंगे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “पता नहीं इन लोगों में नेहरू जी के खिलाफ इतना जहर क्यों है। जब ये आर्टिकल(370) आया था, उस वक्त यहां सरदार पटेल थे, जवाहर लाल नेहरू अमेरिका में थे और जो कैबिनेट की बैठक हुई थी उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी थे। उस समय इसका फैसला हुआ था… हम चाहते हैं कि चुनाव हो।”

यह भी पढ़े :- CG Bus Fire : चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

सोमवार को दो विधेयकों – जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 – पर राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने फिर से पुष्टि की कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) यह भारत का हिस्सा है और इस क्षेत्र को हमसे कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कश्मीर समस्या के लिए पंडित नेहरू को दोषी ठहराते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को नेहरू की दो “भूल” के कारण नुकसान उठाना पड़ा – युद्धविराम की घोषणा करना और क्षेत्र के लोगों की पीड़ा के लिए कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना। (Congress MP Rahul Gandhi)

Related Articles

Back to top button