दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Justice Deepak Tiwari: मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाई। बता दें कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि और विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गई थी।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल का युवाओं से बड़ा वादा, कहा- अगले 5 साल में देंगे 15 लाख रोजगार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने न्यायमूर्ति तिवारी को स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री और ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला और सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण और न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। (Justice Deepak Tiwari)

न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी का जन्म 11 जनवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुआ था। उनके पिता राम कुमार तिवारी कीटविज्ञानी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर से की। रायपुर के दुर्गा कॉलेज से बी.कॉम किया।  कुसुम ताई दाबके लॉ कॉलेज रायपुर से LLB किया। वे 1987 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संवैधानिक कानून में एलएलएम करने वाले पहले छात्र थे। 1990 में सिविल जज, क्लास-2 के रूप में न्यायिक करियर शुरू किया। पहली पोस्टिंग जगदलपुर में हुई। इसके बाद सारंगढ़ में पदस्थ हुए। (Justice Deepak Tiwari)

Related Articles

Back to top button