Trending

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई जम्बो कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने नेताओं की संगठन से छुट्टी, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Bhajpa Ki Nai Suchi: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में नई कार्यकारिणी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में कैंप कर रहे हैं। इस बीच संगठन में 2023 को देखते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव (Chhattisgarh Bhajpa Ki Nai Suchi) किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बाद पूरी कार्यकारिणी बदल दी गई है।

Anmol News24 की देश प्रदेश की विश्वसनीय ख़बरों को गूगल न्यूज पर पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की नई टीम तैयार हो गई है। रविवार की शाम को नई सूची जारी की गई। इसमें नए- पुराने चेहरों के साथ ही क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण को साधने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें : रायपुर की गणेश झांकी आज नही निकलेगी, झांकी अब कल 12 सितम्बर को तय रूट पर निकलेंगी, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। इसमें कई पुराने नेताओं की संगठन से छुट्टी कर दी गई है। सबसे बड़ा बदलाव कोषाध्यक्ष के पद पर हुआ है। वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल की कोषाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है। इसे छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

एक बड़ा बदलाव युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी हुआ हैं। रायगढ़ के रवि भगत को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्वतमान अध्यक्ष अमित साहू को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन में बदलाव के बाद रविवार को पूरी कार्यकारिणी बदल दी गई है। वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल की कोषाध्यक्ष के पद से छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह युवा चेहरा नंदन जैन को प्रदेश बीजेपी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आदिवासी कार्ड खेलते हुए प्रदेश युवा मोर्चा के लिए रवि भगत के नाम की घोषणा की गई है । इसके अलावा और भी बहुत से पदों में बदलाव किया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं, संभागीय प्रभारियों की बात करें तो संतोष पांडेय को बस्तर, भूपेंद्र सवन्नी को दुर्ग, किरण देव को बिलासपुर, संजय श्रीवास्तव को सरगुजा और सौरभ सिंह को रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही शालिनी राजपूत को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है।

Chhattisgarh BJP Ki Suchi

Chhattisgarh BJP Ki Suchi

Related Articles

Back to top button