Trending

Holi Colours Removing Tips: होली पर इन आसान घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर छुड़ाएं रंग

Holi Colours Removing Tips: होली मस्ती और उत्साह से भरा हुआ त्योहार है। इसलिए लोग बेफिक्र हो कर होली के रंग में रंग जाते हैं और अपनी मस्ती में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। होली के दिन लोग  बेफिक्र  होकर रंग खेलते हैं। इस दिन बड़े हों या बच्चे रंग खेलना सभी को पसंद है। वैसे तो रंग खेलना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी रंग को छुड़ाने (Holi Colours Removing Tips) में होती है। ऐसे में लोगों को यह भी नहीं पता होता है कि इसे कैसे हटाया जाए।

घरेलू उपाय से हटाए रंग

होली में कितनी भी सावधानी बरती है जाए, लेकिन इसका रंग लग ही जाता है। इसलिए कई लोग रंग लगाने के साथ- साथ इसे छुड़ाने की प्लानिंग भी पहले से किए होते हैं, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न आए। वहीं कई लोग इन बातों से अंजान वे अपनी त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ देते हैं, जिससे ड्राइनेस और खुजली जैसी परेशानी होने लगती है। इसलिए घरेलू उपाय अपना कर लोग रंग छुड़ाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : जन आस्था का केन्द्र हैं श्री कबीर संत समागम समारोह, मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

होली खेलने से पहले बरते सावधनी

होली खेलना हर किसी को पसंद है।  ऐसे में अगर होली का रंग खेलने से पहले बॉडी पर  मलाई के अलावा घी भी लगा लेते हैं, तो रंग या उसमें मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। साथ ही लिप्स पर पेट्रोलियम जेली लगाने से इन पर कोई रंग नहीं चढ़ पाता है, जो आराम भी देता है। बता दें होली के रंग बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से बालों में कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इसलिए आप बाल खोलकर होली खेलने से बचना चाहिए, वरना सिर की त्वचा पर रंग जम सकते हैं। ऐसे में बालों पर स्कार्फ या टोपी लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button