Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Ganja in Balod : बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Ganja in Balod : बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मलकानगिरी ओडिशा से उत्तर प्रदेश प्रयागराज ले जाया जा रहा 1 क्विंटल 10 किलो 86 ग्राम गांजा पुलिस (Ganja in Balod) ने जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांजा समेत जब्त वाहन की कीमत कुल 25 लाख 23 हजार 200 रुपए आंकी गई है।

इसे भी पढ़ें- होली से पहले सड़क पर उतरी फोर्स, 87 बदमाशों को भेजा जेल, हुड़दंगियों को दी वॉर्निंग

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाई की है। आरोपी होली में गांजा खपाने के लिए मलकान गिरी ओडिशा से प्रयागराज उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था। आरोपी का नाम लाल सिंह और फरार आरोपी का नाम मुन्ना सिंह है. दोनों यूपी के रहने वाले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!