चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी ने छोड़ी पार्टी, BJP का थाम दामन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। इससे हिमाचल के साथ-साथ पंजाब की सियासत में भी उथल पुथल मच गई है। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक लेटर में बिट्टू ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव, को-इंचार्ज हिमाचल प्रदेश के पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। बिट्टू ने दोपहर 12 बजे के करीब दिल्ली में BJP मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पार्टी जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े मौजूद थे।

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी ने जमकर साधा BJP पर निशाना, कहा – नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की पाठशाला चला रहे हैं

बिट्टू लगभग 12 साल तक राजनीति से दूर रहे थे। साल 2017 से उन्होंने कांग्रेस के लिए दोबारा काम करना शुरू किया। बिट्टू की पंजाब की राजनीति और वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। अब बिट्टू का जाना पार्टी के लिए एक और बड़ा नुकसान है।

तजिंदर सिंह बिट्टू का कांग्रेस से इस्तीफा ऐसे वक्त आया है, जब देश में आम चुनाव (Lok Sabha Election) शुरू हो चुके हैं। 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के पहले चरण के तहत मतदान हुआ। इस बार चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Related Articles

Back to top button