नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Magician OP Passes Away: मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे। लंबे समय से बीमार थे। कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। ओपी शर्मा ने अपनी जादू की कला से देश-विदेश में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उनका कहना था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा। ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:- बस और टेंपो में जबरदस्त टक्कर, बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

ओपी शर्मा कहा करते थे कि जिसे आप जादू समझते हैं वो जादू नहीं बल्कि विज्ञान का चमत्कार है। उन्होंने अपने अंतिम शो में कहा था कि हर शो हाउसफुल के बाद भी अगर जादुई दुनिया को विराम देना पड़ रहा है, तो इसके पीछे आगे के कार्यक्रम हैं। ये कार्यक्रम पहले से तय हो जाते हैं। यहीं कारण है कि चाहकर भी कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा पाता। उनका कहना था कि जिसकी शुरूआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा। सिर्फ यह जानकारी लगने पर कि ‘जादूगर शर्मा’ का शो अंतिम दौर में है, दर्शक बेचैन हो उठे थे। (Magician OP Passes Away)

वहीं दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि ‘सुना है, जादू शो अंतिम दौर में है’। एक महिला ने तो ये कहकर माहौल गमगीन कर दिया कि ‘अभी न जाओ छोड़ कर, दिल अभी भरा नहीं’। जादूगर शर्मा कहते थे कि ये कला देश की प्राचीनतम है और इसका जन्म भारत में हुआ है, ये पूरे विश्व में फैली हुई है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि जादूकला विज्ञान और तकनीकी पर आधारित है, जैसे-जैसे विज्ञान आगे बढ़ता रहा नए-नए शो आते रहे, ये कला भी उसी तरह है उसके साथ साथ आगे बढ़ती रही है। (Magician OP Passes Away)

बता दें कि ओपी शर्मा ने अपना आवास कानपुर दक्षिण के बर्रा-2 में बनवाया था। उन्होंने अपने घर का नाम भूत बंगला रखा था। इतना ही नहीं उनके घर के मेन गेट पर भूतों की आकृति भी बनी हुई है। कानपुर दक्षिण के बदला क्षेत्र में उनका बंगला काफी चर्चित है। ओपी शर्मा ने 2002 में गोविंद नगर विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान वह जादू दिखाकर वोट मांगते नजर आए थे। उनकी वोट मांगने के अंदाज से चुनावी सभाओं में भीड़ तो खूब जुटी, लेकिन वोट नहीं जुटा पाए। ओपी शर्मा के रंगीन इंद्रजाल की दुनिया में उनके साथ लगभग 250 टन वजन का साजो-सामान रहता था। इसमें कई खूंखार जानवर, स्वप्नलोक की परियों का काफिला भी शामिल था। (Magician OP Passes Away)

उनके करीब 200 लोगों की टीम में 24 महिला कलाकारों के साथ लगभग 50 स्टेज के सहयोगी कलाकार भी शामिल रहते थे। ओपी शर्मा के निधन की सूचना पाते ही शहर में शोक की लहर है। ओपी शर्मा के परिवार में पत्नी मीनाक्षी हैं। उनके बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा दिल्ली दूरदर्शन में काम करते हैं। वहीं मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा ने खुद को ओपी शर्मा जूनियर के रूप में स्थापित किया है। तीसरा बेटा पंकज प्रकाश शर्मा प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा यूएसए में रहती हैं। उनके निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। (Magician OP Passes Away)

जानकारी के मुताबिक जादूगर ओपी शर्मा को बचपन से ही जादू से लगाव था। जादू के शुरूआती करतब उन्होंने अपने बड़े भाई देवतानंद शर्मा से सीखे थे। इसके बाद उन्होंने मायानगरी की दुनिया में अपना नाम स्थापित किया। मुंबई में डिजाइनर इंजीनियरिंग करने के दौरान ही उन्होंने व्यवसायिक शो करने शुरू किए थे। वहीं फिल्मी दुनिया से मंच, साज-सज्जा, मेकअप, लाइटिंग, साउंड, का बारीकी से अध्ययन करने के बाद जादू शो में समावेश कर जादू की कला को आगे बढ़ाया। परिजनों के मुताबिक शर्मा देश-विदेश में करीब 40 हजार शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवॉर्ड 2001 और शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था। बता दें कि उनके निधन से जादू से लगाव रखने वाले बहुत दुखी है। (Magician OP Passes Away)

Related Articles

Back to top button