World Food Day 2022 : विश्व खाद्य दिवस आज, जानें क्या है इसका महत्त्व और इस साल की थीम

World Food Day 2022 : आज विश्व खाद्य दिवस (World Food Day 2022) है। यह हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1981 में मनाया गया था। उस समय से यह हर साल दुनियाभर के 150 देशों में एक साथ 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Turkey Mine Blast : तुर्की के कोयला खदान में हुआ धमाका, 25 की मौत, राष्ट्रपति आज करेंगे दौरा

World Food Day 2022 : क्या है इस साल का थीम

इसका उद्देश्य भुखमरी से पीड़ित लोगों की मदद करना और खाद्य यानी अन्न के महत्व के प्रति जागरुक करना है। इस साल की थीम Leave NO ONE behind यानि किसी को पीछे ना छोड़े हैं। भारत में भी आज विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास

इतिहासकारों की मानें तो 16 अक्टूबर, सन 1945 में ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ की स्थापना की गई है। यह संगठन कृषि और खाद्य सुरक्षा पर कार्य करती है। साथ ही संगठन का मुख्य कार्य कुपोषण को रोकना है।

यह भी पढ़ें : Doctor G Film Review : आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म हुई रिलीज, जानिए कैसा है ऑडियंस का रिएक्शन

साल 1979 में ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ ने दुनियाभर में भुखमरी और कुपोषण से पीड़ित लोगों के प्रति चिंता प्रकट कर विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद साल 1981 से ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ की स्थापना दिवस पर विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

World Food Day 2022 का महत्व

वर्तमान समय में विश्व में कई देश गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे हैं। इन देशों में लोगों को रोजाना संतुलित आहार मिलना मुश्किल है। संतुलित आहार न लेने के चलते लोग कुपोषण सहित कई अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

इससे असमय बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। इसके लिए विश्व खाद्य दिवस का महत्व बढ़ गया है। सबल लोगों को अपने आसपास गरीबी रेखा से जीवन बसर कर रहे उनलोगों की मदद करनी चाहिए, जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button