देश के 6 राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PFI के 12 ठिकानों पर छापा

NIA Raid on PFI: NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टीम ने उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में छापेमारी की। ये सर्च ऑपरेशन PFI यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 12 ठिकानों पर चल रहा है। PFI को पिछले साल आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते बैन कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक  राजस्थान के टोंक, कोटा, गंगापुर में NIA की टीम ने देर रात दबिश दी है। साथ ही कई संदिग्धों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें:- भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने मुकेश अंबानी, दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 27 सितंबर को PFI और उससे जुड़े 8 संगठनों पर पांच साल का बैन लगाया था। गृह मंत्रालय ने इन संगठनों को बैन करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। संगठन के खिलाफ टेरर लिंक के सबूत मिले थे। केंद्र सरकार ने ये एक्शन (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) UAPA के तहत लिया। सरकार ने कहा कि PFI और उससे जुड़े संगठनों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। पॉपुलर फ्रंट इंडिया (PFI) को साल 2006 में मनिथा नीति पसाराई (MNP) और नेशनल डेवलपमेंट फंड (NDF) नामक संगठन ने मिलकर बनाया था। ये संगठन शुरुआत में दक्षिण भारत के राज्यों में ही सक्रिय था, लेकिन अब UP-बिहार समेत 23 राज्यों में फैल चुका है। (NIA Raid on PFI)

जानकारी के मुताबिक PFI और इससे जुड़े संगठन गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। ये गतिविधियां देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियां भी देश की शांति और धार्मिक सद्भाव के लिए खतरा बन सकती हैं। ये संगठन चुपके-चुपके देश के एक तबके में यह भावना जगा रहा था कि देश में असुरक्षा है और इसके जरिए वो कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रहा था। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक ऐसा संगठन है, जिस पर सालों से आतंक की कई घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। इस दौरान इसके कई कार्यकर्ता पकड़े गए। इनसे कई दस्तावेज मिले, जिसमें लिखा था 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मना रहा होगा, तब तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है। (NIA Raid on PFI)

Related Articles

Back to top button