रमन सिंह ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस नेतृत्व का भूपेश बघेल पर से उठा भरोसा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार (Congress government in Chhattisgarh) है। छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को बड़ी बैठक की थी। बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। टीएस सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच लगातार टकराव की खबर आती रही थी। इसी के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने यह फैसला किया है। हालांकि इस को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा कांग्रेस और भूपेश बघेल पर निशाना साध रही है।

यह भी पढ़े : – रायपुर पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव , कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री से कांग्रेस पार्टी का भरोसा उठ गया है। इसलिए सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बाद कही जा रही हैं। अपने बयान में रमन सिंह ने कहा कि कल कांग्रेस की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पद से भूपेश बघेल का चेहरा हटा दिया गया। ऐलान किया गया कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘भूपेश पर भरोसा है’ का नारा अब ‘भूपेश है तो भ्रष्टाचारी है’ में बदल गया है। अब जब वे सामूहिक नेतृत्व की बात कर रहे हैं तो यह तय है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का भूपेश बघेल पर से भरोसा उठ गया है। (Congress government in Chhattisgarh)

टीएस सिंहदेव का अपमान: भाजपा

भाजपा ने मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को उनका अपमान बताया और कहा कि यह फैसला कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में हार से नहीं बचा पाएगा। साव ने बिलासपुर में संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। यह मुख्यमंत्री और राज्यपाल का अधिकार है। साव ने कहा, दूसरी बात यह है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सिंहदेव को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, उसने उन्हें सिर्फ चार महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाकर उनके साथ अन्याय किया है। यह सिंहदेव जी का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह से निपटने का एक प्रयास मात्र है। (Congress government in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button