खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी पंजाब के सीएम मान को जाने से मारने धमकी

CM Mann Death Threat: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने को कहा है। गैंगस्टर्स पर हो रही सख़्त कार्यवाही पर पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। पंजाब पुलिस ने इन दिनों गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है। इस बात से पन्नू बौखलाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में धान की बंपर खरीदी जारी, किसानों ने बेचा 108.06 लाख मीट्रिक टन धान

खालिस्तानी आतंकी पन्नू (CM Mann Death Threat) ने इसे लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पन्नू पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है। पन्नू 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो में पन्नू ने पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया।

पन्नू इस वीडियो में पंजाब के सीएम भगवंत मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। (CM Mann Death Threat)

Related Articles

Back to top button