Google Analytics —— Meta Pixel

IND W vs AUS W: विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

IND W vs AUS W : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगा रही थीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अदम्य साहस, संयम और जुनून से पूरे खेल का रुख ही बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वह कर दिखाया जिसकी प्रतीक्षा पूरे देश को थी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार से लेकर 1.80 लाख तक की रकम लेते पकड़े गए अधिकारी

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए, बल्कि देश की हर बेटी के आत्मविश्वास, संघर्ष और प्रतिबद्धता के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इन खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि असली खिलाड़ी वही होता है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता और अपने जज़्बे से इतिहास लिख देता है। (IND W vs AUS W)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। हमारी बेटियों ने साहस और अनुशासन से विश्व पटल पर भारत का परचम फहराया है। फाइनल मुकाबले में हम सबकी शुभकामनाएँ उनके साथ हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियाँ विश्वकप के फाइनल में पहुँचकर पूरे राष्ट्र का सिर गर्व से ऊँचा कर चुकी हैं। यह केवल खेल नहीं, बल्कि ‘नए भारत की नारी शक्ति’ का उज्जवल प्रतीक है। (IND W vs AUS W)

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ टीम इंडिया की भिड़ंत

अब टीम इंडिया की भिड़ंत फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। इसने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, हालांकि, फाइनल का कप अभी तक टीम इंडिया (महिला) को नहीं मिला है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की इस टीम की कोशिश रहेगी कि इस बार इतिहास रचा जाए और विश्व कप को भारत की धरती पर भारत को ही मिले।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर दिन रविवार को खेला जाएगा। यह मैच भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही होगा, जहां पर आज भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

Back to top button
error: Content is protected !!