Google Analytics —— Meta Pixel

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की नापाक करतूत, रायपुर के बिजनेसमैन को भी मारी गोली, हुई मौत

Pahalgam Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 30 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आतंकी हमले के छत्तीसगढ़ के लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी लोग घूमने गए थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले एक बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की मौत हो गई है. वे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी चार सदस्य गर्मी में घूमने के लिए गए थे। 

यह भी पढ़े :- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने PM मोदी से की पाकिस्तान को उसी की भाषा में कड़ा जवाब देने की मांग, जानिए किसने क्या कहा…?

आंतकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में घायल रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया के बेटे शौर्य मिरानिया ने बताया कि उनके पिता को आतंकियों ने गोली मारी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे रायपुर के समता कॉलोनी में निवासरत हैं। बताया जाता है दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य और लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घूमने गए थे।

आतंकियों ने इस दौरान घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने घोड़े पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब पांच मिनट तक अंधाधुन गोलियां चलाई। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हैं।

आतंकियों ने टूरिस्टों को बनाया निशाना

आतंकियों ने पहलगाम में दूसरे राज्य से आए टूरिस्टों को निशाना बनाया है। हमले के बाद सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया है। वहीं, हाईलेवल मीटिंग का भी दौर शुरू हो गया है।

पीएम मोदी ने हमले की निंदा की

पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दु:ख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। (Pahalgam Terrorist Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!