नेशनल कॉन्फ्रेंस ने PM मोदी से की पाकिस्तान को उसी की भाषा में कड़ा जवाब देने की मांग, जानिए किसने क्या कहा…?

Terrorist Attack in Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घृणित कार्य है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। स्थिति स्पष्ट होने पर आधिकारिक रूप से बताया जाएगा। कहने की जरूरत नहीं कि यह हमला हाल के सालों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है।
यह भी पढ़ें:- ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखे बैग के साथ JPC बैठक में पहुंचीं बांसुरी स्वराज, प्रियंका गांधी ने शुरू किया था ट्रेंड
जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह हमला नहीं होना चाहिए था। हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं। जो लोग सोचते हैं कि वे इन हमलों के जरिए जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे, वे सफल नहीं होंगे। जम्मू-कश्मीर बहुत मजबूत है, हिंदुस्तान बहुत मजबूत है। मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा कि ऐसी हरकतें बंद करें, जम्मू-कश्मीर तरक्की के रास्ते पर चल रहा है, यहां इसके लिए कोई जगह नहीं है। यह राज्य और केंद्र सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। (Terrorist Attack in Pahalgam)
जितनी भी कड़ी निंदा की जाए कम है: राजू
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अर्जुन सिंह राजू ने कहा कि इस हमले की जितनी भी कड़ी निंदा की जाए कम है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने पर्यटन पर हमला किया है जिस पर हमारी पूरी अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे स्थिति को नियंत्रण में लाएं और पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में कड़ा जवाब दें। हमें दुश्मन के इलाके में घुसकर उन्हें मारना होगा। हमें इसका जवाब देना होगा। (Terrorist Attack in Pahalgam)
आतंकवादियों से बड़ा कश्मीरियों का कोई दुश्मन नहीं: लोन
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने कहा कि आतंकवादियों से बड़ा कश्मीरियों का कोई दुश्मन नहीं हो सकता। वे चाहते हैं कि पर्यटक कश्मीर से निकल जाएं और कश्मीरी आजीविका के किसी स्रोत के बिना गुलाम बनकर रहें। वे हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के दुश्मन हैं। वे आतंकवादी हैं। निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाना सबसे बड़ा पाप है। उन्हें न यहां माफ़ी होगी, न ही आगे माफ़ी मिलेगी।ऐसे लोग जहन्नम की आग में जलेंगे। (Terrorist Attack in Pahalgam)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्वीट
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं। (Terrorist Attack in Pahalgam)
हमला कश्मीरियत के खिलाफ: प्रियंका
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करती हूं, मुझे लगता है कि सरकार को बहुत कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए। बहुत दुख की बात है और यह बहुत गलत है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं। आम कश्मीरी पर्यटकों को भगवान मानते हैं, यह हमला कश्मीरियत के खिलाफ है। एक आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है, एक बड़े संगठन ने संगठित तरीके से इस हमले को अंजाम दिया, भारत सरकार कहां सो रही है?। मैं गृह मंत्री से कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार सीधे तौर पर नैतिक जिम्मेदारी ले और सख्त कार्रवाई करे। (Terrorist Attack in Pahalgam)
उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: TMC
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करते हैं। घायलों को अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि किसी को जान की क्षति ना हो। कश्मीर के अंदर पिछले कुछ सालों से जम्मू क्षेत्र के पास भी आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बार-बार सीमा पर विफलता ही हाथ लगती है।यह हमला क्यों हुआ? इन हमलों के पीछे कौन था?।खुफिया तंत्र क्या कर रहा था? मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। (Terrorist Attack in Pahalgam)
यह जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक पर हमला: मुफ्ती
PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि मेरा गृहमंत्री से यही आग्रह है कि एक इंक्वायरी बैठे और इसकी जांच हो कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं। उनका क्या मकसद था? हमारी सुरक्षा एजेंसियों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हम 6 साल से बोलते आ रहे हैं कि कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं। अफसोस की बात है कि दिल्ली में बैठे लोगों को अभी भी समझ नहीं आ रहा है यहां ज़मीनी हक़ीक़त क्या है। यह सिर्फ इन पर्यटकों पर हमला नहीं है ये जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक पर हमला है, ये कश्मीरियत पर हमला है। (Terrorist Attack in Pahalgam)
पर्यटकों से अपील
पहलगाम के पूर्व विधायक और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें लगा था कि सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। हमें उम्मीद है कि सरकार इस घटना की तह तक जाएगी और पता लगाएगी कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मैं पर्यटकों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी बात से न डरें, हम उनकी मदद के लिए यहां हैं। PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं, जिसमें पर्यटकों की दुखद मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। (Terrorist Attack in Pahalgam)
AIMIM प्रमुख ने जताया दुख
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से कश्मीर ने पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया है, जिससे यह दुर्लभ घटना बेहद चिंताजनक है। अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और संभावित सुरक्षा चूक की जांच करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, और भविष्य में हमलों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला अत्यंत निंदनीय है और इसके दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। हम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। मृतकों के प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं और मैं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। (Terrorist Attack in Pahalgam)
यह कायरतापूर्ण हमला: भारद्वाज
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला है, हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। पिछले 11 सालों में सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया, कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया, नोटबंदी की, हर बात के पीछे यही कहा गया कि ऐसा करने से हम कश्मीर में आतंकवाद खत्म होगा लेकिन आतंकवाद खत्म नहीं हुआ। मुझे लगता है कि सरकार को दोबारा सोचना चाहिए कि उनकी नीति में कहां गलती हुई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि मैं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम क्षेत्र में हुए क्रूर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हूं। अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हिंसा का यह कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है और इसे दंडित किया जाना चाहिए। (Terrorist Attack in Pahalgam)



