Google Analytics —— Meta Pixel

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने दबोचा

Saif Ali Khan Attacked: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम क्षेत्र से सैफ अली खान पर हमले के मुख्य आरोपी विजय दास को रविवार की तड़के गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कसारवडावली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मजदूरों की एक शिविर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि यह कैंप हीरानंदानी एस्टेट के टीसीएस कॉल सेंटर के पास मेट्रो निर्माण स्थल के पीछे स्थित था।

यह भी पढ़े :- 11 दिवसीय श्री गणपति महायज्ञ का शुभारंभ, संगीतमय कलश यात्रा का हुआ आयोजन

अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक व्यक्ति द्वारा चोरी के इरादे से घुसने के बाद छह बार चाकू मारा गया। हमलावर घटना (Saif Ali Khan Attacked) के बाद फरार हो गया। सैफ के बेटे इब्राहीम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में रिकवरी कर रहे हैं।

मुख्य आरोपी विजय दास कौन है?

मुख्य आरोपी विजय दास पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कई नाम हैं। विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास के नाम से उसे पुकारा जाता है। पुलिस ने बताया कि विजय दास को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसका रिमांड मांगा जाएगा।

सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को देखा गया था, जिसमें वह सैफ के अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल तक सीढ़ियों से जाता हुआ नजर आया। डीसीपी जोन-9, दीक्षित गेडम ने बताया कि आरोपी ने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था ताकि वह सैफ के घर में प्रवेश कर सके।

सैफ अली खान के घर में एलियम्मा फिलिप्स (लिमा) घटना के समय घर में मौजूद थीं और वह पहली शख्स थीं जिन्होंने आरोपी को देखा। लिमा ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वह घायल हो गईं। लिमा की चीख सुनकर सैफ अली खान अपने कमरे से बाहर आए और आरोपी से भिड़ गए। सैफ को चोर ने करीब छह बार चाकू मारा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

लिमा ने मुंबई पुलिस को बयान में बताया कि आरोपी की काया पतली और उसका रंग काला था। उसकी उम्र लगभग तीस के आसपास थी और उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच थी। घटना के लगभग छह घंटे बाद आरोपी को दादर में एक दुकान पर हेडफोन खरीदते हुए देखा गया। वह नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। इसके पहले उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया था, जहां उसके ट्रेन में सवार होने की संभावना जताई जा रही है।

16 जनवरी की रात हुआ हमला

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की आधी रात को हमला (Saif Ali Khan Attacked) हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने चोरी के इरादे से उनके घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता सैफ अली खान को कई गंभीर चोटें आई हैं। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में उनके परिवार और स्टाफ का बयान दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज

सैफ अली खान पर हुए हमले के कुछ घंटों बाद मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दिया था, जिसमें आरोपी को सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा जा सकता है। फुटेज के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद ये साफ कर दिया कि ये हमलावर नहीं है। अब पुलिस ने एक और आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!