Google Analytics —— Meta Pixel

CG Cabinet Meeting : विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक आज, कुछ देर में शुरू होगी कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आज 19 जनवरी को होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय में 11:30 बजे बैठक शुरू होगी। बैठक में भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये सलाना देने पर मुहर लग सकती है। वहीं किसानों के मुद्दे पर भी कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

यह भी पढ़े ;- Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने दबोचा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहला मौका होगा जब रविवार को भी मंत्रालय खुलेगा। कैबिनेट बैठक (CG Cabinet Meeting) में सभी 10 मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मंत्रालय में मौजूद होंगे।

20 जनवरी को हो सकती है चुनाव की घोषणा

बताया जा रहा है कि 20 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर सकता है। ऐसे में आचार संहिता लग जाएगी। इसी को देखते हुए 19 जनवरी को ही कैबिनेट की बैठक बुलाई (CG Cabinet Meeting) गई है और कुछ बड़े ऐलान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से किए जा सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार कोई बड़े ऐलान नहीं कर पाएगी और न ही कोई बड़ा फैसला ले पाएगी।

आपको बता दें कि बीते कल यानि 18 जनवरी को इन चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सबसे अहम यह है कि आचार संहिता लगने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने आज रविवार को अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि सोमवार पूर्वान्ह आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा। आचार संहिता के पहले कैबिनेट में कुछ बड़े ऐलान आज हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!