Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक का नदी किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh के कोंडागांव में कांग्रेस के पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने आत्महत्या (constable committed suicide) कर ली। आरक्षक ड्यूटी खत्म कर अपने घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में नदी किनारे उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़े :- ‘हमारे बारह’ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संपत मंडावी भानपुरी का रहने वाला था और उसकी तैनाती पूर्व विधायक मोहन मरकाम के कोंडागांव बंगले में थी। बीते बुधवार 12 जून को संपत मंडावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में निकला था। इसी दौरान उसका शव ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी ((constable committed suicide) में लटका मिला। आरक्षक के शव को गांव के ही एक चरवाहे ने देखा था।

यह भी पढ़े :- NEET में कोई भ्रष्टाचार नहीं हैं, शिक्षा मंत्री प्रधान ने दी सफाई, बोले- छात्रों को कोई नुकसान नहीं

चरवाहे ने ही इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। फिलहाल आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। आरक्षक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृत कांस्टेबल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। (constable committed suicide)

Back to top button
error: Content is protected !!