NEET रिजल्ट को लेकर कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, कहा- सरकार को आत्ममंथन करने की जरूरत

Congress on NEET Result: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने NEET को लेकर AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि NEET रिजल्ट में हुई धांधली के आरोपों पर सरकार का जो रवैया रहा है, उस पर उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में सरकार ने जताया है कि 1563 छात्रों का स्कोरकार्ड रद्द किया जाएगा और उन्हें 23 जून को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। वे बच्चे जो दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते, उनके ग्रेस मार्क हटाने के बाद जो अंक रहेंगे, वही फाइनल अंक माने जाएंगे, जो छात्र 23 जून को दोबारा परीक्षा देगे, उनका 30 जून को रिजल्ट आएगा और फिर 6 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।
उन्होंने आगे कहा कि देश के 24 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के इस मामले में CBI जांच होनी चाहिए। आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चर्चा से भाग रहे हैं। जिस NTA के नेतृत्व में यह पूरा स्कैम हुआ, आप उसी एजेंसी से मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है? एग्जाम सेंटर और कोचिंग सेंटर का एक नेक्सस बन चुका है, जिसने आज हमारे मध्यम-गरीब वर्ग को अस्थिर कर दिया है। ‘पैसे दो-पेपर लो’ जैसे नेक्सस की जांच NTA कैसे कर पायेगा ? अगर एग्जाम-कोचिंग सेंटर को कहीं से पेपर मिला है तो इसमें जरूर कोई NTA का अधिकारी शामिल है। ऐसे में NTA निष्पक्ष जांच कैसे करेगा ? (Congress on NEET Result)
सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन ‘परीक्षा पर चर्चा’ करने वाले प्रधानमंत्री आज कहां हैं? कांग्रेस इस मामले में CBI जांच चाहती है।
अगर सरकार CBI जांच के लिए तैयार नहीं है तो हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो। हमने अलग-अलग रिकॉर्डिंग सुनी है कि कैसे लाखों रुपए मांगे जा रहे हैं। एक ही सेंटर में बच्चों को एक जैसे नंबर मिल रहे हैं। इस मामले पर सरकार का रवैया कमजोर रहा और वो इस मुद्दे से भाग रहे हैं, लेकिन देश के मुद्दों को उठाना विपक्ष का कर्तव्य है और हम सदन के अंदर अपने 24 लाख छात्रों की आवाज जोर-शोर से उठाएंगे। (Congress on NEET Result)
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि NEET परीक्षा की जांच की मांग के प्रति भाजपा सरकार का रवैया गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील है। हम इस पूरे घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करते हैं। इससे करीब 24 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं। NEET घोटाले पर ध्यान देने के बजाय, प्रधानमंत्री मोदी शपथ समारोहों में भाग लेने और विदेश यात्राओं पर जाने में व्यस्त हैं। INDIA गठबंधन इन छात्रों के मुद्दे को उठाएगा क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी है। (Congress on NEET Result)



