Google Analytics —— Meta Pixel

CG Assembly Budget Session 2025 : आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 3 मार्च को वित्त मंत्री चौधरी दूसरी बार पेश करेंगे बजट

CG Assembly Budget Session 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से यानी 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी राज्य का बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बजट सत्र को लेकर जानकारी दी, उन्होंने बताया कि 3 मार्च को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जाएगा। वहीं 21 मार्च तक चलने वाले सत्र में विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं, जिसमें 871 अतारांकित और 943 तारांकित सवाल विधायकों की तरफ से लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े :- राशिफल 24 फरवरी 2025: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस बार भी बजट (CG Assembly Budget Session 2025 ) को लेकर प्रदेश के लोगों को बेसब्री से इंतजार और उम्मीदें हैं. मंत्री ओपी चौधरी ने हालही में दिए बयान में कहा था कि गरीब कल्याण को ध्यान में रखने वाला यह बजट होगा, जिसमें सभी सेक्टर पर फोकस रहेगा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया 3 मार्च को बजट पेश होने के बाद 4 मार्च और 5 मार्च को 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी. इस सत्र को लेकर सरकार ने भी बड़ी तैयारी की हुई है।

कैबिनेट में की गई विस्तृत चर्चा

बताया कि ज्यादातर सवाल ऑनलाइन ही है, जबकि सत्र के दौरान भी सवाल लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस बीच 3 मार्च को ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ के लिए बजट पेश करेंगे। बता दें कि बजट प्रस्तावों को लेकर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा भी हुई। वहीं आज विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी। बजट को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट बेहद खास होगा। गरीब कल्याण को ध्यान में रखने वाला यह बजट होगा, जिसमें सभी सेक्टर पर फोकस रहेगा, इसके अलावा बजट में अटल निर्माण वर्ष को ध्यान में रखा जाएगा। जबकि सर्विस सेक्टर पर भी विशेष फोकस रहेगा, क्योंकि इस बार का बजट बड़े विजन का होगा। (CG Assembly Budget Session 2025 )

Back to top button
error: Content is protected !!