आज छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, सुकमा में करेंगे चुनावी प्रचार

Kharge Sukma Mahasamund Tour: छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज (1 नवंबर) छत्तीसगढ़ आएंगे, जो सुकमा के कोंटा और महासमुंद में आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पहले चरण में बस्तर संभाग के 12 सीटों पर मतदान होंगे। फिलहाल सभी सीटों पर इस समय कांग्रेस का कब्जा है। हालांकि इस चुनाव में आंकड़े बदलने के आसार हैं।  

यह भी पढ़ें:- 23 साल का हुआ छत्तीसगढ़, जानिए स्थापना से अब तक कितने बदलाव

AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे – विशेष उड़ान द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे से प्रस्थान
  • सुबह 11.30 बजे – जगदलपुर हवाई अड्डे पर आगमन
  • सुबह 11.40 बजे – चॉपर द्वारा जगदलपुर एयरपोर्ट से सुकमा के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 12.10 बजे- सुकमा आगमन
  • दोपहर 12.20- 1.20 बजे- सार्वजनिक बैठक
  • दोपहर 1.30 बजे – चॉपर से सुकमा से प्रस्थान
  • दोपहर 2.30 बजे – महासमुंद आगमन
  • दोपहर 2.40-3.40 बजे- महासमुंद में आमसभा
  • दोपहर 3.50 बजे चॉपर द्वारा महासमुंद से रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
  • दोपहर 4.15 बजे – रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन
  • शाम 4.30 बजे- रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान
  • शाम 6.00 बजे – दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन

बता दें कि सुकमा जिले में एकमात्र सीट कोंटा है। यहां से कांग्रेस नेता और आबकारी मंत्री कवासी लखमा विधायक हैं। वे यहां से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं और छठवीं बार फिर मैदान में हैं। शहरी इलाके में स्थिति ठीक है, लेकिन ग्रामीण बहुल इस सीट पर कई गांवों में नाराजगी है। ऐसे में इस बार उनका जीतना मुश्किल लग रहा है। कई इलाकों में आदिवासी उनका विरोध कर रहे हैं। हालांकि कवासी उन्हें मनाने में लगे हैं। इधर, भाजपा के सोयम मुका की मिलनसार छवि और आदिवासियों के बीच पैठ उनके पक्ष को मजबूत कर रही है। कवासी लखमा के प्रति नाराजगी से सोयम मुका को फायदा मिल सकता है। (Kharge Sukma Mahasamund Tour)

महासमुंद में रश्मि चंद्राकर Vs योगेश्वर राजू सिन्हा

वहीं महासमुंद में कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर को टिकट दिया है। जबकि BJP ने योगेश्वर राजू सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार BJP ने 46 सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। साथ ही पूर्व बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। इधर, कांग्रेस अपकी बार 75 पार का नारा दे रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि जनता किसे अपना वोट देती है। क्योंकि इस बार वोटर्स शांत है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 20 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को होंगे। जबकि 70 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी। दोनों चरणों के रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। (Kharge Sukma Mahasamund Tour)

Related Articles

Back to top button